दिल्ली. यूपी निकाय चुनाव में OBC आरक्षण मामले में योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. कोर्ट में SLP दाखिल की है. रिपोर्ट आने के बाद यूपी सरकार चुनाव का आग्रह करेगी. सरकार ने याचिका में कहा सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन कर दिया है, स्थानीय निकाय चुनाव आयोग की रिपोर्ट आने के बाद कराई जाए.
दरअसल, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को SC में चुनौती दी. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले को चुनौती दी गई है. याचिका में सरकार ने OBC आयोग के गठन की जानकारी दी.
सरकार ने दायर SLP में हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल शीतकालीन छुट्टियां चल रही हैं. छुट्टी के बाद 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट खुलेगा. ऐसे में सरकार याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग कर सकती है.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल