हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले महीने होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ की हौसलाअफजाई के लिए नकद पुरस्कारों का ऐलान किया है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को पहला मैच खेलेगी।
पदक जीतने पर खिलाड़ियों को मिलेगी मोटी रकम
हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने पर टीम के हर सदस्य को 25 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को 15-15 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को तीन लाख रूपये दिए जाएंगे।
कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दस दस लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को दो लाख रूपये मिलेंगे। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने 24 दिसंबर को आनलाइन बैठक में यह फैसला किया।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक विज्ञप्ति में कहा, ”सीनियर पुरुष विश्व कप में पदक जीतना आसान नहीं है। हमें उम्मीद है कि इस घोषणा से भारतीय टीम का मनोबल बढेगा।”

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार दावा: टीएमसी का दीया बुझने वाला, बंगाल को मिलेगा कष्टों से मुक्ति!
अमित शाह का बड़ा दावा: पहले चरण की वोटिंग ने बंद कर दिया मोदी का जनसमर्थन EVM में!
मोहन सरकार का बड़ा फैसला: किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा, 20 हजार करोड़ का पैकेज