जयपुर. राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक महंत को रेप केस में गिरफ्तार किया है। चार राज्यों में 5 आश्रम चलाने वाले महंत पर 17 साल की लड़की ने 18 महीनों तक रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी महंत सरजूदास को राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा में बुधवार को पकड़ा गया।
ड्रिस्ट्रिक्ट अडिशनल सुपरिंटेंडेंट गोवर्धन लाल ने कहा कि भीलवाड़ा आश्रम से गिरफ्तारी के दौरान कुछ संदिग्ध चीज खा ली थी। इसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। महंत सरजूदास को गुरुवार को जज के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लाल ने कहा कि महंत के खिलाफ हाल ही में एक 17 साल की लड़की ने शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि महंत ने डेढ़ साल तक कई बार रेप किया। उसकी मां पर तेजाब से हमला हो चुका है। मां को शक है कि उसने जिस महंत के पास अपनी बेटी को भेजा उसी ने तेजाब से हमला भी कराया। बाद में लड़की ने अपनी मां और फिर पुलिस को आपबीती बताई।
नाबालिग लड़की की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले प्रारंभिक जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरजूदास महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के अयोध्या, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी आश्रम चलाते हैं। मंहत आश्रम के दूसरे बच्चों को किसी और काम में लगाकर लड़की से रेप करते थे। लाल ने बताया कि लड़की ने कुछ महीने पहले अपनी दोस्त को बारे में इसके बारे में बताया था। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने