जबलपुर. मध्यप्रदेश की न्यायधानी जबलपुर में नए साल को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट है. बावजूद इसके शराबखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस ने देर रात होटल अंपायर में छापेमार कार्रवाई की, जहां कुछ लड़के लड़कियां शराब पार्टी करते पकड़े गए हैं. होटल में बिना परमिशन शराब पार्टी चल रही थी. परमिशन नहीं तो फिर शराब कहां से पहुंचाई गई. गोरा बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई की है.
एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल को लेकर होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने नए साल के कार्यक्रम की जानकारी भेजे. 12.30 बजे तक कार्यक्रम खत्म करे, जिससे लोग समय पर घर पहुंच जाए. देर रात होटल अंपायर में चेकिंग की गई, तो शराब पीते लोग मिले हैं. उन्हें चेतावनी दी गई है.
इससे पहले मंगलवार को भी जबलपुर में सुबह सुबह रईसजादों की शराब पार्टी पकड़ाई थी. गोरखपुर पुलिस ने रितिक अपार्टमेंट में छापामार कर्रवाई की थी. इस पार्टी में व्यापारी, डॉक्टर, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के लड़के शामिल थे. जो कि शराब के नशे में चूर थे.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल