गरियाबन्द. जिले में स्वास्थ्य सेवा के आड़ में मनमानी का सिलसिला थम नहीं रहा. इस बार तो हद तब हो गई जब सीएमएचओ दफ्तर के महज 100 मीटर दूरी पर मेडिकेयर मल्टीस्पेशिलिस्ट हॉस्पिटल के नाम पर एक और हॉस्पिटल खुल गया. नर्सिंग एक्ट के तहत ना तो इस संस्थान का कोई पंजीयन है और ना ही संचालन के दरम्यान तय मापदंडों का पालन किया जा रहा है.
इतना ही नहीं बगैर एक्सपर्ट के ही संस्थान में सी-आर्म और एक्सरे मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है. जिला मुख्यालय में ऐसे और भी संस्थान संचालित हैं, जो नर्सिंग एक्ट के सारे मापदंडों का पालन नहीं करते. बन्द पड़े एक लॉज को आनन-फानन में पार्टीशन कर स्वास्थ्य सेवा की खोली गई इस दुकान से होकर जिले के तमाम आला अफसर गुजरते हैं, लेकिन इसके संचालन पर किसी को एतराज ना होना सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
मामले में हॉस्पिटल संचालक और सीएमएचओ ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. वहीं एडीएम अविनाश भोई अब जल्द कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल