मेरठ. एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भावनपुर के किनानगर गांव में महिला ने अपने आशिक भांजे के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शराब पीने से मौत बताकर आरोपियों ने शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया. इस मामले में मृतक के भाई ने तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार किनानगर निवासी अनिल कुमार मजदूरी करते थे. सोमवार को देर रात अनिल की मौत हो गई. सुबह के समय पत्नी पूनम ने अपने पड़ोसी मदनपाल और कुछ अन्य लोगों को सूचना दी कि अनिल की शराब पीने के कारण मौत हो गई. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया. अनिल के भाई बोबी ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दे दी. आरोप लगाया कि पूनम का अपने मुंह बोले भांजे राहुल निवासी अमहैड़ा के साथ अवैध संबंध हैं. बताया कि सोमवार रात को रोहित घर पर ही था और पूनम ने रोहित के साथ मिलकर ही अनिल की हत्या की.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल