बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में एक बड़ा रेल हादसा समय रहते टल गया. यात्री ट्रेन और मालगाड़ी एक ही ट्रेक पर आ गए थे, समय रहते ट्रेन के चालकों ने ट्रेन को रोककर बड़े हादसे से बचा लिया. जानकारी के अनुसार, लाल खदान के पास मालगाड़ी और लोकल एक पटरी पर आ गए थे. लेकिन समय रहते गाड़ियों के चालक ने ट्रेन को रोक लिया. पूरी घटना से यात्री ट्रेन में सवार लोग दहशत में आ गए. माना जा रहा है कि सिग्नल और तकनीकी फाल्ट की वजह से दोनों ट्रेन एक ही ट्रेक पर आ गए होंगे. जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल