मेरठ. सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में यूपी के एक मंत्री के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा जिले के नवाना क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने पर मवाना इलाके के ईशांत उर्फ ईशु खटीक के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ईशु ने कथित तौर पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को हटाने की कोशिश की और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. उपनिरीक्षक सतीश कुमार की तहरीर पर मवाना थाने में मामला दर्ज किया गया है. ईशु यूपी के मंत्री दिनेश खटीक का भतीजा है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू