कोरबा. सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के पंप कॉलोनी में क्रिसमस के एक दिन पहले युवती की हत्या का आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से गुजरात से यहां पहुंचा था. उसकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जैमको कंपनी में काम करने वाले बुधराम पन्ना की बेटी की हत्या उसके घर पर तब हुई थी जब माता-पिता काम पर चले गए थे और भाई भी किसी काम से बाहर गया था. कुछ घंटे बाद लौटने पर उसे घर पर बहन मृत स्थिति में मिली. कोरबा पुलिस ने इस मामले की जांच अलग-अलग स्तर पर शुरू कराई है. एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. साक्ष्य के आधार पर जांच पड़ताल जारी है. अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी फ्लाईट से गुजरात से यहां पहुंचा था.लिस को जो कुछ पता चला है उसमें कहा गया है कि कुछ वर्ष पहले युवती मदनपुर के विद्यालय में पढ़ाती थी और बस से आने-जाने के दौरान संबंधित युवक से परिचय हुआ था. बाद में किसी वजह से संपर्क टूट गया और फिर यह घटना हुई. जानकारी के अनुसार पूरे मामले में घटना को अंजाम देने वाले का नाम शहबाज खान बताया जा रहा है, जिसके नाम से प्लेन की टिकट और कई कागजात मौके से मिले हैं. जांच के बिंदु तय करने के साथ पुलिस आगे की दिशा में बढ़ रही है.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल