August 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

इस IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका आज, ग्रे मार्केट से मिले ये संकेत

नई दिल्ली. रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को सोमवार को निर्गम (IPO) के दूसरे दिन 11 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की 2,74,29,925 शेयरों की पेशकश पर 29,76,450 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। कंपनी का आईपीओ 23 दिसंबर 2022 को ओपन हुआ था और 27 दिसंबर 2022 यानी आज बंद होगा। 

टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट के मुताबिक आज कंपनी ग्रे मार्केट में 5 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। यह स्थिति तब है जब कल यानी सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। अगर ग्रे मार्केट का यही ट्रेंड बरकरार रहा तो कंपनी 104 प्रतिशत पर लिस्ट हो सकती है। बता दें, कंपनी की संभावित लिस्टिंग डेट 4 जनवरी 2023 है।