अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करो पर महासमुंद पुलिस कि end to end कार्यवाही, अंगुल ओडिशा से अकोला महाराष्ट्र के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई
पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने में मिली सफलता
137 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68,50,000/- रुपये ।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही
सरायपाली// अविनाश साहू :
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये .
जहां कुछ समय बाद एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 में बैठे व्यक्ति अपना नाम 1 शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा बगल सीट में बैठी महिला अपना नाम 2 निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र एवं उसके पीछे सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम 3 सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र, 4 नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा, 5 सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा थाना छेन्दीपदा का निवासी बताये जो एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 का पायलेटिंग करते आना बताये तब टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 के डायवर सीट में बैठा व्यक्ति को नाम पता पूछने अपना नाम 6 दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला बिहार एवं बगल सीठ में बैठा व्यक्ति अपना नाम 7 शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र 8- बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा का होना बताये टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 के डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को अंगुल उडिसा से अकोला (महाराष्ट्र) ले जाना बताये ।
उक्त मामले में जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए सिंघोडा थाने में आरोपियों से 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68,50,000/- रुपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती 2,00,000/-रूपये एवं 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आठ आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती 2,00,000 गांजा 137 किलोग्राम किमती *68,50,000/- रुपये एवं 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये जप्त ।

More Stories
MP Cabinet: 38,555 करोड़ रुपये के विकास पैकेज के साथ व्यापारी कल्याण बोर्ड का ऐतिहासिक निर्णय
रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त
गौरेला में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक बल्लियां जब्त