रायपुर. रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने उरकुरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया. यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक किया गया. उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठने के लिए भी जागरूक किया गया. इस दौरान नियम तोड़ने वाले यात्रियों पर कार्रवाई भी की गई.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर रायपुर मंडल में पर एंबुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान 20 फरवरी को चलाया गया. इस दौरान 185 मामलों को दर्ज किया गया है. बिना टिकट यात्रा करते 177 यात्री, अनियमित टिकट पर 1 यात्री, अधिक लगेज के साथ 1 यात्री और फाइन न पटाने वाले 5 यात्री पकड़े गए हैं.
टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, सहित कुल 20 स्टाफ ने उरकुरा स्टेशन पर लोकल ट्रेनों की एंबुश टिकट चेकिंग जांच की.

More Stories
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी हलचल! 20 जून को आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मंत्रियों की बढ़ी धड़कनें
बाइक से हो रही थी शराब तस्करी! आबकारी विभाग की दबिश में 40 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा! अवैध परिवहन करते हाईवा जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई