गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पाण्डुका स्थित के.वी. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स में खबर मिलने पर औषधि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो दवाओं पर शक होने पर उनके नमूने लेकर जांच के लिए औषधि जांच प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद दवाओं की गुणवत्ता की स्थिति साफ होगी.
निरीक्षण के दौरान दुकान में कुछ अनियमितताएं भी पाई गईं. इनमें एक्सपायरी दवाओं का होना, दवाओं का सही तरीके से भंडारण न किया जाना और नियमों का उल्लंघन शामिल हो सकता है. इन कमियों को लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है. नियमों के मुताबिक दुकान के लाइसेंस पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है.
यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ध्रुव द्वारा की गई. औषधि विभाग ने बताया कि यह कदम लोगों को सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने और नकली या घटिया दवाओं पर रोक लगाने के मकसद से उठाया गया है. जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
NEET-UG री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट! वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे प्रश्नपत्र, अभेद सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील
2 लाख को चंद मिनटों में दोगुना करने का झांसा! बुजुर्ग व्यापारी से लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव से लगाई गुहार और मचा हड़कंप! वायरल वीडियो के बाद शराब दुकान सील, प्रशासन का बड़ा एक्शन