बलौदाबाजार-भाटापारा/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा आहूत समीक्षा मीटिंग में महिलाओ पर घटित अपराधियों के अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पीतांबर पटेल एवं श्री अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण विनोद मंडावी के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ कर बेइज्जत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई की घटना दिनांक 02.09.2022 के , रात्रि में आरोपी गणेश उर्फ गांधी यदु पिता सुखराम यदु उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पेंड्री थाना भाटापारा ग्रामीण का इसके घर अंदर घुसकर , नाबालिक जानते हुए हाथ वाह को पकड़कर बेइज्जत किया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 490/2022 धारा 354,354 क, 454 भादवि, 12 पाक्सो एक्ट, के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को आज दिनांक 06.09.2022 को, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र