बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिल्ली में 4 सितम्बर को आयोजित देशव्यापी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन और रैली मेजिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि देश मे लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश की आम जनता और युवा त्रस्त हो चुके हैं, लेकिन मोदी सरकार को इसकी चिंता न होकर वो अपने बड़े उद्योगपति साथियों का लाखों करोड़ों का कर्ज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं।
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में एव राष्ट्रीय नेताओं सहित छग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में बलौदाबाजार भाटापारा जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली जाकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुये। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश ठाकुर, भाटापारा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अमर मंडावी, प्रभारी महामंत्री गोपी साहू,प्रभाकर मिश्रा, संतोष तिवारी,मनीष चंद्राकर, रोहित साहू,संजीव सिंह,गोविंद पात्रे, मनोज प्रजापति, सुभाष राव संदीप साहू नीलेश बंजारे,शेरखान,पिंटू वर्मा,ऋषि साहू,योगेश गर्ग, गंगा आयुष भतपहरी, शिवम मिश्रा सौरभ वर्मा शामिल हुए।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा