बिहार के सारण में जहरीली शराब से मरने वालों को मुआवजा नहीं देने का फैसला नीतीश कुमार की सरकार ले चुकी है। इसे लेकर बीजेपी लगातार सरकार को घेर रही है । बीजेपी के बाद अब महागठबंधन के घटक दल भी नीतीश कुमार के इस फैसले पर सवाल उठाने लगे हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार पर तंज कसा है। इशारों-इशारों में पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।
पटना में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शायराना अंदाज में अपना स्टैंड साफ किया। मांझी ने कहा-
“लिखा परदेश किस्मत में वतन का हाल क्या होगा, जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या होगा”।
पूर्व सीएम का शायराना अंदाज शराब से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करने वाला है।

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच