बीजापुर. जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज फिर मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया है. क्षेत्र में अभी सर्चिंग जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की टीम निकली थी. तभी तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई.
मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है. मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया है. वहीं क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग जारी है.

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश