June 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कमला पसंद के मालिक की बहू दीप्ति की आत्महत्या: डायरी में लिखा पति से झगड़े की दर्दनाक कहानी

नई दिल्ली, मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक के घर से आई एक दुखद खबर ने सबको चौंका दिया है। कारोबारी कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घर में हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसकी जांच करके पुलिस वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। इस बीच दीप्ति और उनके पति हरप्रीत चौरसिया के बीच झगड़े की बात भी सामने आई है।

दीप्ति का मंगलवार शाम घर में फंदे से लटका पाया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी बरामद हुई है। इसमें दीप्ति ने पति के साथ संबंध ठीक नहीं होने की बात लिखी है। दीप्ति और हरप्रीत की शादी 2010 में हुई थी। दोनों का 14 साल का बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इतंजार किया जा रहा है।