धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई जारी
अंतर्राज्यीय सीमाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में रखी जा रही है सख्त निगरानी
रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में धान के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार गठित संयुक्त टीम ने अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार 320 बोरी धान तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त 16 वाहनों को जब्त किया है।
धान के अवैध कारोबार में संलिप्त कोचियो और बिचौलियो पर कार्रवाई के लिए जांच-दल द्वारा अंतर्राज्यीय सीमाओं सहित पूरे जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच-पड़ताल कर इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि धान के अवैध भंडारण, परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम एवं विवरण पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

More Stories
मल्हार नगर पंचायत में सत्ता का अहंकार: अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारा, CMO से बदसलूकी का वीडियो भी वायरल!
छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
दुर्ग में अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, पटवारी और सर्वेयर पर गाज