गोदाम सील : मंडी एवं राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही
महासमुंद- सरायपाली// इरफान शेख :
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन भंडारण पर लगातार जांच कार्रवाही की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अंतरराज्यीय सीमा सील कर बैरिकेडिंग कर जांच कार्यवाही जारी है.
मिली जानकारी अनुसार विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है.
एसडीएम सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान टिकेश्वर साहू के निजी गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित किया 450 कट्टा धान रखा पाया गया।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर धान को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया और आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि अवैध धान कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी कठोर एवं लगातार अभियान जारी रहेगा, साथ ही आम नागरिकों व किसानों से अपील की गई है कि वे वैध प्रक्रिया के अंतर्गत ही धान परिवहन और विक्रय करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से बचें रहें.

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा