रायपुर- महासमुंद // इरफान शेख :
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह जी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज ग्राम बड़गांव स्थित महानदी रेत घाट में की गई कार्रवाई के दौरान नियम विरुद्ध रेत निकासी में प्रयुक्त चार पनडुब्बियाँ (नौकाएँ) मौके पर जप्त की गईं।
अवैध रेत उत्खनन में लिप्त खदान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
इसी तारतम्य में, सरायपाली में भी पिछले 2 दिनों से अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही जारी है.

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर