बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास मंगलवार शाम चार बजे गेवरारोड से आ रही मेमू लोकल ट्रेन उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू लोकल ट्रेन का इंजन वाला भाग मालगाड़ी के गार्ड केबिन के ऊपर चढ़ गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जीएम से लेकर डीआरएम और कमिश्नर एसपी समेत जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। घायलों को रेलवे अस्पताल के साथ ही सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही उस रूट में चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई। हादसे के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में कई ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
अप दिशा की ट्रेनों की स्थिति
68737 (रायगढ़-बिलासपुर) सक्ती पार 16.12 बजे
12130 (हावड़ा-पुणे) बगुला 16.18 बजे
12262 (हावड़ा-CSMT) हर्री 16.05 बजे
20807 (विशाखापट्टनम-एसआर) जयरामनगर 16.25 बजे
डाउन दिशा की ट्रेनों की स्थिति (नियंत्रित)
68746 (रायपुर-गोंडिया) बायतुल 16.12 बजे
12101 (LTT-शालीमार) धमना 16.10 बजे
12809 (CSMT-हावड़ा) बायतुल 17.36 बजे
12070 (गोंदिया-रायगढ़) मुकुंदपुर 17.43 बजे
20826 (नागपुर-बिलासपुर) सरायपाली 17.45 बजे
18029 (LTT-शालीमार) भकुरा 17.38 बजे
12129 (पुणे-हावड़ा) मनोहरपुर 17.46 बजे
रेलवे देगी मृतकों के स्वजन 10 लाख व घायलों को पांच
बिलासपुर के गतौरा के पास हुए मालगाड़ी और मेमू लोकल के टकराने की घटना हुई है। दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए रेलवे ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के स्वजन 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख रुपये व सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

More Stories
रात भर जागने की आदत पड़ सकती है जानलेवा! नींद की कमी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
फोन पर तेज आवाज में बात का खौफनाक अंजाम: इंदौर में चाकू से दिनदहाड़े हमला, CCTV में कैद वारदात
35.98 लाख बच्चों के लिए बड़ा अभियान: रविवार को पोलियो की दो बूंद से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा कवच तैयार