बलौदाबाजार। महिला उत्पीड़न जांच समिति बनाये जाने के नाम पर श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से पैसा वसूल किये जाने की शिकायत की जांच हेतु गठित जांच समिति की रिपोर्ट में श्रम निरीक्षक द्वारा व्यापारियों से पैसे वसूलने की पुष्टि हुई है और श्रम निरीक्षक क़े विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जांच रिपोर्ट क़े आधार पर श्रम निरीक्षक क़े विरुद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही हेतु सचिव श्रम विभाग को पत्र प्रेषित किया है।
जांच रिपोर्ट में उल्लेखित है कि श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक का आचरण अभद्र था व दुकानदारों के साथ वाद-विवाद की बात भी जांच के दौरान आयी। दीपावली त्यौहार के अवसर पर दुकानों में काफी भीड रहती है और इस दौरान श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक के द्वारा जांच में आकर व्यापारियों को डरा-धमकाकर दिवाली खर्चे के नाम पर पैसा की मांग किया गया है।दुकानों में जाकर व्यापारियों से अभद्र व्यवहार करना व अवैध पैसा की मांग करना व प्राप्त करना सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक क़े विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है।

More Stories
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर गिरफ्तार; भारी मात्रा में जब्त किया गया सामान
कबीरधाम में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म से गर्भवती: आरोपी दीनानाथ साहू गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद द्वारा रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेवाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस