बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में सोमवार सुबह नई थोक सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में रखी सब्जियां और सब्जी रखने के कैरेट जलकर खाक हो गए। आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक व भाजपा नेता शिवरतन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीओपी सहित शहर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और आग बुझाने व भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
खारुन की दर्दनाक कहानी: कहीं जलकुंभी का जंगल, कहीं जहरीला पानी, नदी किनारे बसे गांव प्यास से बेहाल
कोर्ट में पैरवी कर रहे थे वकील, इधर मोबाइल हुआ अपडेट और उधर खाते से उड़ गए ₹1.42 लाख
बिना पुनर्वास किसी को नहीं करेंगे बेघर: नकटी के ग्रामीणों को बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा भरोसा