May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी में लिखवाया निक जोनस का नाम, करवाचौथ की तस्वीरें आईं सामने

चोपड़ा भले ही विदेश में रह रही हैं, लेकिन दिल से पूरी देसीगर्ल हैं। यह बात वह समय-समय पर साबित करती रहती हैं। करवाचौथ से पहले उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और इसमें अपने पतिदेव का नाम भी लिखवाया। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस मेहंदी में निक का नाम हिंदी में लिखा है और ये वो नाम है जो कम लोग जानते हैं।
प्रियंका के साथ मालती ने भी लगवाई मेहंदी

प्रियंका चोपड़ा फेस्टिव मोड में आ चुकी हैं। उन्होंने अपने हाथों पर करवाचौथ की मेहंदी सजाकर इसकी स्टोरी भी लगा दी है। पीसी के साथ उनकी बेटी मालती के हाथों में भी मेहंदी लगी है। उन्होंने दोनों के हाथों की प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। प्रियंका ने सिंपल बेल और जूलरी मिक्स मेहंदी लगवाई है। इसमें हिंदी में निकोलस लिखा है। बता दें कि उनके पति निक जोनस का नाम निकोलस जेरी जोनस है, जो कि कम लोग जानते हैं। वहीं मालती के बैक हैंड पर सुंदर सा फूल और एक बटरफ्लाई बनी है।
निक-प्रियंका हैं क्यूट कपल

प्रियंका निक के साथ मिलकर सारे भारतीय त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी डालती हैं। निक और प्रियंका को लोगों को कपल गोल देते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक क्लिप पोस्ट की थी जिसमें निक उनकी चोटी कर रहे थे। इस रील को साढ़े छह लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जिसमें कियारा आडवाणी भी हैं।