जगदलपुर। प्रदेश में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों और मितानिनों की हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को हड़ताल का गढ़ बना दिया है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहले भाजपा ने मोदी गारंटी के नाम पर एनएचएम और मितानिन कर्मियों को वादा किया था, लेकिन अब मोदी गारंटी के नाम पर भाजपा झूठ बोलने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साय सरकार एनएचएम और मितानिनों की हड़ताल को बलपूर्वक दमन करने का काम कर रही है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस एनएचएम और मितानिन कर्मियों की मांगों को लेकर साथ खड़ी है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर