रायपुर – कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलेवा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामीण बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो शिक्षक की कमी के कारण यहां पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा हैं। जिसे लेकर आज नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया है। जानकारी के मुताबित मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में एक शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विद्यालय का ताला खुलवा। वहीं इस विद्यालय के सुचारु रूप से संचालन के लिए ग्रामीणों ने नियमित शिक्षक की मांग की है।

More Stories
खाद माफियाओं पर बड़ा एक्शन! तमनार में 52 बोरी DAP खाद जब्त, वाहन सीज; कृषि केंद्र की बिक्री पर भी लगी रोक
स्कूल खुलते ही बड़ा हादसा! प्रार्थना के दौरान गर्मी से बेहोश हुआ छात्र, परिजनों ने उठाए सरकार के फैसले पर सवाल
G7 Summit 2026: PM मोदी का ग्रैंड वेलकम, मैक्रों ने लगाया गले; ट्रंप के बड़े ऐलान से दुनिया में हलचल