रायपुर। राजधानी रायपुर में खतरनाक स्टंटबाजी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में युवा जानलेवा स्टंटबाजी करते हुये दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर रायपुर पुलिस को चुनौती देते हुये 15 अगस्त को स्टंटबाजी का बड़ा आयोजन करने का ऐलान किये हैं।
युवकों ने बकायदा इसका प्रोमों वीडियो गाने के साथ तैयार कर इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो 1ः53 मिनट का है। इस वीडियो में लिखा है कि 15 अगस्त कमिंग सून। वहीं दूसरे वीडियो में ‘मैं हूं डाॅन’ के साथ स्टोरी डालते हुये स्टंटबाज ने लिखा कि 15 को मिलों नया रायपुर की पब्लिक, खेलते हैं मौत का खेला…

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर