May 4, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अवैध मादक पदार्थ अफीम की अब जिले में होने लगी तस्करी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई

पिथौरा/दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

दिनांक 01 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अफीम बिक्री करने हेतु काठीढांबा के पास छत्तीसगढ टायर दुकान के सामने राजासेवैया पिथौरा में खडा है। उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम एवं थाना पिथौरा पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका पहुच कर घेराबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार 01 व्यक्ति को पकडा। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम (01) भाग सिंह पिता प्रितम सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी टप्पा सेवैया थाना पिथौरा महासमुन्द का निवासी होना बताया तथा आरोपी के तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे एक सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बा मे झिल्ली सहित अवैध मादक पदार्थ जैसे अफीम वजनी करीब 20 ग्राम कीमति करीबन 4000 रूप्ये अवैध रूप से रखे मिला।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वजनी करीब 20 ग्राम अफीम कीमति 4000 रूपये को बरामद कर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 199/22 धारा 18(क) नारकोटिक एक्ट तहत् कार्यवाही की गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि0 सिकन्दर भोई प्रआर0 मुकेश साहू, आर0 देव कोसरिया, संदीप भोई, डेविड चन्द्राकर, मुकेश चन्द्राकर, जितेन्द्र बाग, त्रीनाथ प्रधान, डिग्री लाल नंद, शैलेस ठाकुर, ठाकुर राम पटेल एवं थाना पिथौरा पुलिस की टीम द्वारा की गई।

नाम आरोपी —
1) भाग सिंह पिता प्रितम सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी टप्पासेवैया थाना पिथौरा महासमुन्द


जप्त संपत्ति —
1) अफीम वजनी करीब 20 ग्राम कीमति करीबन 4000 रूपये।