आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही..
महासमुंद/ दि बीबीसी लाइव/ आबिद खान :
मुखबिर की सूचना पर ओव्हर ब्रिज लहरौद पडाव के पास दो व्यक्ति जो अपने पास देशी कट्टा एवं कत्तल लेकर लहराते हुये लोगो को भय दिखा रहे है जिससे आस पास के लोग भयभीत है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमूंद के द्वारा गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम एवं थाना पिथौरा की पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। जिसके तहत् टीम द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका पहुच कर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के आधार 02 व्यक्ति को घेराबंदी पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर एक व्यक्ति अपना नाम (01) वतन डडसेना पिता लोकनाथ डडसेना उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड नं0 09 महल पारा पिथौरा महासमुन्द एवं दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम (02) मुकेश नायक पिता बहादुर नायक उम्र 23 वर्ष सा. लाखागढ पिथौरा महासमुन्द का निवासी होना बताये।
जिनसे पुलिस की टीम के द्वारा पूछताछ करने पर अपने उपस्थिति सही सही जवाब न देकर पुलिस को गुमराह करने लगे जिनसे बारिकी से पूछताछ करने व तलाशी लेने पर आरोपी वतन डडसेना के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस तथा आरोपी मुकेश नायक के कब्जे से 01 नग कत्तल रखा मिला।
पुलिस सक्रियता से आरोपियों के द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस द्वारा धर दबोचा गया तथा आरोपीगण घटना करने कि नियत से पिथौरा में घुम रहे थे। आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस तथा 01 नग कत्तल जुमला कीमति करीब 8800 रूप्ये को बरामद कर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 198/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि0 सिकन्दर भोई प्रआर0 मुकेश साहू, आर0 देव कोसरिया, संदीप भोई, डेविड चन्द्राकर, मुकेश चन्द्राकर, जितेन्द्र बाग, त्रीनाथ प्रधान, डिग्री लाल नंद, शैलेस ठाकुर, ठाकुर राम पटेल एवं थाना पिथौरा पुलिस की टीम द्वारा की गई।
नाम आरोपी —
1) वतन डडसेना पिता लोकनाथ डडसेना उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड नं0 09 महल पारा पिथौरा महासमुन्द।
2) मुकेश नायक पिता बहादुर नायक उम्र 23 वर्ष सा. लाखागढ पिथौरा महासमुन्द।
जप्त संपत्ति —
1) 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस।
2) 01 नग कत्ता

More Stories
शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र
तरबूज के साथ इन चीजों का सेवन है खतरनाक, जानिए क्या कहती है आयुर्वेद
राजा शिवाजी में सलमान खान के रोल ने उड़ाया गर्दा, मराठी डायलॉग ने किया थिएटर में धमाल!