मंत्री रविन्द्र चौबे कर रहे मध्यस्थता
रायपुर/दि बीबीसी लाइव/इरफ़ान शेख़ :
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। एक दिन पहले सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आज यह निर्णय सामने आया है।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कर्मचारियों से कहा, फेडरेशन ने हड़ताल की मांगों के संबंध में सरकार के सामने अपना पक्ष रखा है। वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे इसमें मध्यस्थता कर रहे हैं।
महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते के लिए पिछले 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। एक दिन पहले सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आज यह निर्णय सामने आया है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब डीए का सवाल आया, तब सीएम ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है। मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी।
मुख्यमंत्री ने कहा, हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।
मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या?
छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस