ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार द्वारा उन्हें धमकाने का आरोप भी लगाया है।
सरायपाली/दि बीबीसी लाइव/इरफान शेख़ :
विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत भोथलडीह में पांच ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के अहवाहन पर स्थानिय विधायक उनकी समस्या सुनने पहुंचे।
सरायपाली के ग्राम केशराटाल, जलगढ़, पैकिंग, भोतलडीह, नवागांव, बनारपाली, खम्हारपाली, कोदोगुड़ा के ग्राम वासी , ग्राम पंचायत मुख्यालय भोथलडीह में एकत्र हुए और ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद से मैगनिज भंडारण पर हर हाल में रोक लगाने की मांग की है।
तहसील में आपत्ति के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं-
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा वर्ष 2018 में तहसील कार्यालय सरायपाली से स्तहार जारी किया और 10/12/2018 को तहसील में आपत्ति दर्ज कराया गया। पिछले जुलाई के अंतिम सप्ताह ठेकेदार द्वारा मैगनीज भंडारण के लिए निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाने लगा।
ठेकेदार द्वारा स्कूल , सड़क, मंदिर बनवाकर देने, प्रलोभन देने की बात सामने आई है।
ज्ञात हो की ग्राम पंचायत भोतलडीह से लगा हुआ भालूकोना डोंगरी है , जहां हर साल मेला भी लगता है और करीब 20हजार लोगों की भिड़ जुटती है।
विष्फोटक के भंडारण पर ग्रामीणों का विरोध–
इस क्षेत्र से लगा हुआ करीब 10 से 12 गांव है जहां के करीब 1लाख ग्रामीण निवास करते है और वे इस भंडारण स्थल का विरोध कर रहे है!
स्थानिय विधायक पहुंचे ग्रामीणों के बीच–
विधायक किस्मत लाल नंद आज ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे और भरोसा दिलाया है की इस पर प्रतिबंध के लिए कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा और राज्य शासन से हर संभव प्रयास करने की बात कही है।।

More Stories
शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र
तरबूज के साथ इन चीजों का सेवन है खतरनाक, जानिए क्या कहती है आयुर्वेद
राजा शिवाजी में सलमान खान के रोल ने उड़ाया गर्दा, मराठी डायलॉग ने किया थिएटर में धमाल!