बलरामपुर। जिले के पुलिस कप्तान ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप है. इसकी शिकायत मिलने के बाद एसपी वैभव बैंकर ने एसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, वह सभी राजपुर थाने में पदस्थ थे. बताया गया कि 12 जून को थाना राजपुर के सामने मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान एसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों ने घोर लापरवाही बरती. इस मामले में पुलिस अधिक्षक ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किए जाएंगे.

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट