रायगढ़ जेल पारा में शासन की बड़ी कार्यवाही
आज की बड़ी खबर रायगढ़ से आ रही है, केलो नदी के किनारे बसे लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
कायाघाट में तोड़फोड शुरू, मरीन ड्राइव निर्माण के लिए नदी किनारे बसे लोगों के मकानों पर सुबह आठ बजते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया है.. कयाघाट क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.. चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है.. एसपी दिव्यांग पटेल खुद मौके पर डटे हुए हैं.. पहले राउंड में 20 मकानों को तोड़ा जा रहा है.. इसके बाद करीबन 100 मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
मामला यह है कि रायगढ़ शहर के सौंदर्य करण के लिए नगर उत्थान के तहत जेल के पीछे मरीन ड्राइव बनाने के लिए नगर निगम को शासन की तरफ से 29 करोड़ 56 लाख रुपए मिला हुआ है, शासन के तरफ से लोगों को 29 मई को नोटिस दिया गया था कि 2 जून तक जमीन खाली कर दिया जाए, फिर लोगों ने जब गोपी चौधरी जी से बात किया था तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि कम से कम घरों को प्रभावित किया जाएगा लेकिन आज 14 जून 2025 की सुबह 8:00 बजे ही कायाघाट के कुछ मकानों को तोड़ा गया

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट