रायपुर. रेल यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मध्यप्रदेश में तीन नई ट्रेन सेवाओं की शुरूआत की जा रही है. इसमें से एक ट्रेन जबलपुर से रायपुर, छत्तीसगढ़ के बीच चलेगी. इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने की है. रेल मंत्री ने बताया कि इन नई ट्रेन सेवाओं से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. नई ट्रेन की सौगात मिलने से प्रदेशवासियों में हर्ष की लहर है.
इन शहरों के बीच चलेगी नई ट्रेनें
रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे: उत्तर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के पुणे तक अब यात्रा और आसान होगी.
जबलपुर-रायपुर (वाया नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया): इस मार्ग से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
ग्वालियर-गुना-भोपाल-बेंगलुरु: यह ट्रेन सेवा उत्तर और मध्य भारत को दक्षिण भारत के टेक्नोलॉजी हब बेंगलुरु से जोड़ेगी.

More Stories
राम मंदिर को मिला पहला CEO! रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति, ट्रस्ट ने लिए कई बड़े फैसले
नेपाल का बड़ा ऐलान: मदद नहीं, अब चाहिए अरबों डॉलर का मुआवजा! UN में भारत-चीन-अमेरिका के खिलाफ उठेगी आवाज?
AIIMS Raipur Convocation: 689 युवाओं को मिली डिग्री, 16 मेधावी छात्रों को सम्मान; उपराष्ट्रपति बोले- अब जनता के स्वास्थ्य और विश्वास की जिम्मेदारी