दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम में बड़ी छंटनी हो गई है। कंपनी ने कथित तौर पर 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने सबसे अधिक छंटनी की तलवार मानव संसाधन विभाग में चली है। छंटनी के पीछे का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को बताया गया है।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट की मानें तो टेक कंपनी आईबीएम ने लगभग 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। नौकरी से निकाले जाने वालों में अधिकतर एचआर विभाग के कर्मचारी है। ये भी बताया गया है कि अमेरिका स्थित कंपनी का ये कदम अपने संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने के तौर पर उठाया गया है।
इस महीने की शुरुआत में आईबीएम ने लगभग 200 एचआर पदों को एआई से रिप्लेस किया था। अब से आम जनता के बार बार पुछ जाने वाले सवालों का जवाब अब एआई के जरिए दिया जाएगा। वहीं एआई कागजी कार्रवाई को कम करने और एचआर डेटा को मैनेज करने में भी सक्षम है। ये लागत को कम करने और वर्क एबिलिटी को बढ़ाने के लिए डियाइन की गई है।
कंपनी ने किया ये दावा
आईबीएम ने कई हजारों नौकरियों को खत्म कर दिया है। इसके बाद दिग्गज टेक कंपनी के वर्कफोर्स मैनेजमेंट ने ये बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्ण ने कहा कि एआई को कंपनी में अपनाया जा रहा है ताकि एंटरप्राइज वर्कफ्लो को मैनेज किया जा सके। छंटनी को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या असल में बढ़ रही है।

More Stories
राम मंदिर को मिला पहला CEO! रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति, ट्रस्ट ने लिए कई बड़े फैसले
नेपाल का बड़ा ऐलान: मदद नहीं, अब चाहिए अरबों डॉलर का मुआवजा! UN में भारत-चीन-अमेरिका के खिलाफ उठेगी आवाज?
AIIMS Raipur Convocation: 689 युवाओं को मिली डिग्री, 16 मेधावी छात्रों को सम्मान; उपराष्ट्रपति बोले- अब जनता के स्वास्थ्य और विश्वास की जिम्मेदारी