रायपुर : शिक्षा और विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 149 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद शामिल हैं। शेष पदों के लिए भी अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख 4 जून 2025 तय की गई है।
प्रमुख पद और शैक्षणिक योग्यता:
1. Scientific Officer
- एमएससी (रसायन शास्त्र) या एमएससी (फॉरेंसिक साइंस), स्नातक स्तर पर रसायन शास्त्र अनिवार्य।
- आधुनिक उपकरणों से रासायनिक परीक्षण का अनुभव होना चाहिए।
2. Junior Research Scientist
- मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में एमबीबीएस/एमएससी के साथ ICMR मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से कम से कम 1 वर्ष का शोध अनुभव।
- या, एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) के साथ ICMR अनुमोदित प्रयोगशाला में कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव।
- चिकित्सकीय महाविद्यालय या स्वास्थ्य संस्थान में मॉलिक्यूलर रिसर्च में 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
READ MORE : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, पोस्ट ऑफिस का फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा गया
भर्ती की प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को केवल निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। यह भर्ती योग्य और अनुभवी अभ्यर्थियों को बिना लिखित परीक्षा के सीधे अवसर प्रदान करती है।
इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह है, क्योंकि यह उनके लिए एक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने का दुर्लभ मौका हो सकता है।






More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल