धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिले में गुंडे बदमाश या असामाजिक किस्म के लोगों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।निर्देशों के परिपालन में अनु.अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारी नगरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था,जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जिसमें इस सप्ताह में 03 सामाजिक गुंडा बदमाश एवं 03 जाहिरा निगरानी गुंडा बदमाश सहित कुल 06 गुंडा बदमाशों का निगरानी फाईल खोला गया है। पुलिस द्वारा ऐसे सभी गुंडा,बदमाशों को शांतिपूर्ण एवं समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाईश दिया जा रहा है ,जिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही किया जाएगा।
जाहिरा निगरानी गुंडा बदमाश का नाम
01 गजेंद्र बांधे पिता प्रकाश बांधे उम्र 21 वर्ष साकिन जोधापुर,डाक बंगला वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी(छ.ग.)
02 दीपक साहू उर्फ़ बबलू साहू पिता संतुराम साहू उम्र 23 वर्ष,साकिन स्टेशन पारा धमतरी,जिला धमतरी(छ.ग.)
03 हितेश्वर उर्फ़ प्रधान मरकाम पिता अंजोर सिंह मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 02 सार्वा सब्जी बाड़ी गली नगरी,थाना नगरी,जिला धमतरी(छ.ग.)
सामाजिक गुंडा बदमाश का नाम
01 गुंडा बदमाश साहिल गौली उर्फ मुण्डुल गौली पिता कृपाल गौली उम्र 19 वर्ष,सा० रिसाईपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)
02 गुंडा बदमाश धीरज बिसेन पिता स्व० नंदकुमार बिसेन उम्र 23 वर्ष साकिन जंगलपारा नगरी थाना नगरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
03 राम सोनकर उर्फ ढोलू पिता स्वर्गीय जेठू राम सोनकर उम्र 26 वर्ष साकिन कारगिल चौक महिमा सागर वार्ड धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
▪️धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे और भी गुंडा बदमाशों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
▪️नागरिकों के साथ धमतरी पुलिस मित्र एवं सहयोगी की भूमिका में काम करेगी किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त एवं कठोर कार्यवाही किया जाएगा।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल