बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पेट्रोल पंप संचालक को 55 हजार रुपये का चेक थमाया, जो बाद में बाउंस हो गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेन्द्र उर्फ अभिराज सिंह ने जरहाभाठा चौक स्थित जियो पेट्रोल पंप से नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच लगातार फ्यूल भरवाया। पेमेंट की मांग करने पर उसने पंप संचालक को 55 हजार रुपये का चेक दिया, जो बाद में बाउंस हो गया।
मामले की शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल