दुर्ग। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है और इसका असर अब छत्तीसगढ़ में भी नजर आने लगा है। रायपुर के बाद अब दुर्ग जिले में कोरोना का नया पॉजिटिव केस सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। दुर्ग सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीज को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उसने कोरोना टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है, जिससे स्थानीय संक्रमण की आशंका जताई जा रही है।
कोविड के नए वेरिएंट को देखते हुए पहले से ही दुर्ग जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। भिलाई स्थित सीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है।सुपेला अस्पताल प्रभारी डॉ. पीयम सिंह ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, आइसोलेशन वार्ड और जरूरी दवाओं सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, “हम कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”
जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऑक्सीजन प्लांट, जंबो सिलेंडर और आइसोलेशन वार्ड की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और उन्हें और बेहतर बनाया जा रहा है। प्रशासन की अपील है कि नागरिक सतर्क रहें, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का उपयोग करें।

More Stories
राम मंदिर को मिला पहला CEO! रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति, ट्रस्ट ने लिए कई बड़े फैसले
नेपाल का बड़ा ऐलान: मदद नहीं, अब चाहिए अरबों डॉलर का मुआवजा! UN में भारत-चीन-अमेरिका के खिलाफ उठेगी आवाज?
AIIMS Raipur Convocation: 689 युवाओं को मिली डिग्री, 16 मेधावी छात्रों को सम्मान; उपराष्ट्रपति बोले- अब जनता के स्वास्थ्य और विश्वास की जिम्मेदारी