नई दिल्ली/दि बीबीसी लाइव :
देश में मंकीपॉक्स, टोमेटो फ्लू के बाद अब स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस एच1एन1 फ्लू ने लोगों के मन में एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है।
इस फ्लू के कई मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, मिजोरम से लेकर रांची और रीवा तक में देखे जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिसके बाद अस्पतालों में विशेष तरह की व्यवस्था की गई है। ऐसे में आज हम आपको इसके लक्षण, उपचार और बचने के तरीके के बारें में बताएंगे।
क्या है स्वाइन फ्लू —
मेयो क्लिनिक के अनुसार, “H1N1 फ्लू, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू के रूप में जाना जाता है, मुख्य रूप से फ्लू (इन्फ्लूएंजा) वायरस के H1N1 स्ट्रेन के कारण होता है। H1N1 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा ए वायरस है, और H1N1 कई फ्लू वायरस उपभेदों में से एक है, जो मौसमी फ्लू का कारण बन सकता है.। एच1एन1 फ्लू के लक्षण मौसमी फ्लू के समान ही होते हैं।”
स्वाइन फ्लू के लक्षण —
खांसी, बुखार, गला खराब होना, नाक से पानी आना, शरीर दर्द व सिरदर्द, ठंड लगना, थकान जैसे लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

More Stories
सलाद खाने से बढ़ा साइक्लोस्पोरा इंफेक्शन का खतरा! जानें पेट की इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और बचाव के आसान तरीके
बारिश में वायरल और सर्दी-जुकाम से बचाएगा ये देसी काढ़ा, तुलसी-काली मिर्च और लौंग का नुस्खा जानें
Black Coffee पीने का सही तरीका जान लें! ये 5 गलतियां कर दीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान