April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दसवें दिन अपनी मांगो को लेकर कर्मचारी/अधिकारी बैठे रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर!


कई शिक्षक संगठन भी हुए हड़ताल में शामिल
हड़ताल का हुआ व्यापक असर

जशपुर//कांसाबेल : कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आहवान पर आज आयोजित अनिश्चितकालीन महाआंदोलन के आज दिनांक 31 अगस्त,2022 को दसवें दिन कांसाबेल विकास खण्ड के सभी उच्चतर माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शाला के सभी सहायक शिक्षकों एवं उच्च शिक्षकों के साथ ही सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन स्थल मंगल भवन, कांसाबेल में भारी संख्या में उपस्थित होकर छ.ग.शासन के विरूद्ध हूँकार भरते हुए आर-पार की लड़ाई पूरे जोश खरोस और उत्साह से लड़ रहे है ।

आज हड़ताल के दसवें दिन भी तहसील न्यायालय, जनपद पंचायत कार्यालय, सभी स्कूल सहित सभी शासकीय कार्यालय में ताला लटका रहा जिससे शासकीय कामकाज पुरी तरह ठप्प हो गया है । आज दसवें दिन के सफल आंदोलन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के जूझारू अध्यक्ष एवं ऊर्जावान वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री आर. डी. शर्मा, फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री प्रेमशंकर यादव, उपाध्यक्ष श्री एम. के. वारे, सचिव श्री यजवेंद्र सिंह, सह सचिव श्री मेघश्याम सिंह, प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार नायक, संगठन मंत्री श्री विपिन सिदार, संगठन मंत्री आशा लकड़ा ने सफलता पूर्वक संचालन किया। मावेल टोप्पो छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के मावेल टोप्पो, श्री डी. के.यादव, श्री सिलन साय पैंकरा, श्री अनिल यादव, सहायक शिक्षक फेडरेशन के गुलसागर साय, श्रीमती सुमन रवानी, वरिष्ठ करारोपन अधिकारी कांसाबेल श्री मुनेश्वर साय बघेल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रचार सचिव श्री हीरा कुमार, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्री हरिशंकर साय पैंकरा, मीडिया प्रभारी सनतन राम यादव, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री उत्तम प्रसाद यादव, राजस्व पटवारी संघ के श्री शिवशंकर धीवर, राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार खूंटे ने धरना स्थल में उपस्थित रहे।


क्रांतिकारी आंदोलनोरत साथियों से कहा कि जब-तक केन्द्र के समान 34% महँगाई भत्ता और मूलवेतन का 18 % मकान किराया भत्ता शासन नहीं देगी तो हम आंदोलन को और लंबा और उग्र करेंगे । हम शासन की धमकी से ना डरेंगे ना पीछे हटेंगे यदि शासन हमें प्रताड़ित करेगी और कर्मचारी विरोधी आदेश जारी करेगी तो उसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। प्रतिदिन की तरह आज के आंदोलन की शुरुआत और समापन छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना राजकीय गीत से हुई । शिक्षक संघ के श्री अरूण कुमार भगत, श्रीमती निर्मलकर, राजस्व पटवारी संघ के फुलजेंसिया टोप्पो ने अपने अलग अदांज में ऊर्जा भरने वाले ऊर्जा से भरपूर गीतों के माध्यय से संघर्षरत अधिकारी और कर्मचारियों तथा शिक्षकों में जोश और उत्साह भर दिया । उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से सभा कक्ष को गुंजायमान कर दिया । आभार प्रदर्शन सचिव संघ की चंद्रावती बाई, सहायक शिक्षक फेडरेशन की संजू लकड़ा, शिक्षक संघ के धनविराज भगत, इश्रोन तिर्की ने किया।