कोरबा। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से कक्षा 7वीं के छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हाे गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. यह हादसा फोकटपारा मुख्य मार्ग पर हुआ. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, फोकटपारा निवासी 7वीं में पढ़ने वाला छात्र 13 वर्षीय हर्ष घर से साइकिल से सवार होकर अपने पिता के पास पान ठेले की दुकान जा रहा था. इस दौरान ट्रेलर की टक्कर से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच