रायपुर. महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो राजधानी की सड़कों पर आतिशबाजी करते हुए उनके जन्मदिन मनाने के दौरान का है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.
बता दें, कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर सड़क पर केक काटने और नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की गई थी. इसके बाद कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया था.
महापौर मीनल चौबे के बेटे का वायरल वीडियो:
सड़क में केक काटने को लेकर एसपी-कलेक्टर की अपील:
रायपुर में सड़क पर केक काटने को लेकर एसपी और कलेक्टर ने एक संयुक्त अपील की है. कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. वहीं, एसएसपी ने चेतावनी दी है कि सड़क पर केक काटने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है और यह जेल की सजा का कारण बन सकता ह कारण बन सकता है.
डॉ. गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर, रायपुर.एसएसपी और कलेक्टर दोनों ने राजधानी वासियों से अपील की है कि वे सड़क पर इस तरह की गतिविधियों से बचें और सुरक्षित तरीके से अपने उत्सव मनाएं.

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश