रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ अहमदाबाद साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई। इस मामले को लेकर अहमदाबाद साइबर सेल ने गहन जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, दीपक बैज ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक मरीज को दिखाया गया था, जिसे कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मृत्यु हो गई। बैज ने यह दावा किया कि वीडियो गुजरात के एक अस्पताल का है। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो वास्तव में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक अस्पताल का है।
इधर, एफआईआर दर्ज होने पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा, मुझे मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है। सरकार सच को दबाने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की