पांढुर्णा (छिंदवाड़ा)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दो मुंह वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला है. लहरा गांव के किसान के खेत में यह दो मुंह वाला सांप देखा गया. इस सांप को सर्प मित्र ने अपने कैरियर का सबसे विचित्र ऑपरेशन बताया है.
किसान नीलेश घाटोडे ने जब अपने बगीचे में इस सांप को देखा तो वह डर गया और उसने तुरंत सांप पकड़ने वाले अमित सांबारे को बुलाया. घटना स्थल पर बहुत बड़ा लंबा और दो मुह सिर वाला सांप दिखाई दिया, जिसका तुरंत रेस्क्यू किया गया. पांढुर्णा वन विभाग ने पंचनामा बनाकर फॉरेस्ट अधिकारियों के साथ जंगल में सांप को छोड़ दिया है.
सर्प मित्र अमित सांबारे ने बताया कि दो मुंह वाले सांप की तस्करी होती है. इस सांप की कीमत लगभग कीमत करोड़ों में है. यह सांप सैंड बोआ प्रजाति का है. इस सांप का साइंटिफिक नाम Eryx johnii है. यह सांप जहरीला नहीं होता है और भारत में दुर्लभ प्रजाति में गिना जाता है. यह सांप शेड्यूल की फर्स्ट केटेगरी में आता है
इस सांप को अगर किसी व्यक्ति द्वारा मारा जाता है या फिर तस्करी करते पकड़ा जाता है, तो धारा 1972 के अंतर्गत उस व्यक्ति को 7 साल की बिना जमानत सजा और 35 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है.

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच