मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। करीब 20 फीट तक बुजुर्ग का शव घसीटता रहा। इधर दतिया जिले में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
खरगोन जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां रेल दुर्घटना में अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। रेल की चपेट में आने से बुजुर्ग का बाया हाथ शरीर से अलग हो गया, करीब 20 फीट तक शव घसीटता रहा। हादसा सुबह 9.30 बजे महू जाने वाली ट्रेन से हुआ।
बड़वाह नगर की सरस्वती नगर कॉलोनी के पास रेल पटरी के पास की दुर्घटना बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद लगभग 30 मिनट तक रेलगाड़ी रुकी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दतिया भांडेर रोड पर बीकर दरियापुर के बीच मंगलवार को एक बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को भांडेर और दतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बस ड्राइवर ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने की वजह बस खंभे में टकराई और पलट गई। जबकि बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस ड्राइवर नशे में बस चला रहा था इसलिए एक्सीडेंट हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच