धमतरी / दि बीबीसी लाइव/ अरविन्द साहू :
धमतरी नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के निर्देशन में निगम की अलग-अलग टीमो ने 42 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कारवाही की है। जिसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए 32 हजार 500 रूपये की चलानी कारवाही कर प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया है।
धमतरी शहर के पॉश इलाके महालक्ष्मी कॉलोनी के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास की एक बड़ी खेप पकड़ी है।
इस खेप को एक पिकअप वाहन में 20 कार्टूनों में भरा हुआ था, जिसे रायपुर से धमतरी भेजा गया था।
मिली जानकारी अनुसार धमतरी में इस माल को झूलेलाल ट्रेडर्स को डिलीवर किया जा रहा था। गाड़ी से माल उतारने के दौरान ही निगम की टीम ने छापेमारी कर रंगे हाथों पकड़ा और सारा माल जब्त कर लिया है।
नगर निगम की इस कारवाही के बाद डिस्पोजल पॉलीथिन के अवैध कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
निगम ने महालक्ष्मी काम्प्लेक्स के सामने झुलेलाल ट्रेडर्स में भी छापा मारा है। जिसमें करीब 60 हज़ार रुपए के 20 पेटी प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास को जब्त किया है।
ज्ञात हो की केंद्र एवं राज्य सरकार
द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को 1जुलाई से बने उत्पादों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसे लेकर नगर निगम ने पहले ही जागरूकता अभियान चलाया है और लोगों को समझाइश दे दी थी। बावजूद इस आदेश का कुछ व्यापारियों द्वारा पालन नही किया जा रहा है और अब भी बैन सामग्रियों का विक्रय एवं उपयोग लगातार किया जा रहा था।
ऐसे लोगों पर अब सख्ती दिखाते हुए निगम आयुक्त विनय कुमार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है।

More Stories
सूदखोरी के पैसे मांगे तो कारोबारी की जान गई, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
9 साल की मासूम से दुष्कर्म: आरोपी के घर पर बुलडोजर की तैयारी, निगम ने चस्पा किया नोटिस
आर्मी डे पर कृषि महाविद्यालय में उत्साह: 13 कैडेटों का एनसीसी में नामांकन