इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सेंट बर्नार्ड नामक प्रजाति के श्वान की शुक्रवार शाम मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे विधि विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।
दरअसल, पिछले दिनों इंदौर बाणगंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि श्वान घायल अवस्था में क्षेत्र में पड़ा है। थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने घायल श्वान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। श्वान की स्थिति ठीक होने पर उसे आश्रम में शिफ्ट करवा दिया गया और श्वान की फोटो क्षेत्र में बंटवाई गई, ताकि पता चल सके कि यह श्वान किसका है।
जिसके बाद एक व्यक्ति ने श्वान को अपना बताया था, लेकिन उसकी घायल स्थिति देखते हुए अपना श्वान मानने से मना कर दिया। इसके बाद से लगातार श्वान की स्थिति बिगड़ने लगी और शुक्रवार शाम श्वान की मौत हो गई। जिसके बाद बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी की टीम ने श्वान का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे