June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अंजीर वाला दूध शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को रखता है स्वस्थ

अंजीर यानी Figs सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं. यह एक फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, E, K, फाइबर मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, तांबा के साथ-साथ उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि यदि अंजीर का सेवन दूध के साथ किया जाए तो इसका असर दुगना हो जाता है.

दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. मगर इन दोनों का मेल सर्दियों में आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं. साथ ही रात को अच्छी नींद लेने में मदद करता है.

स्किन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर

अंजीर और दूध का सेवन करने से स्किन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं.अंजीर में विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जबकि दूध से भी स्किन साफ होती है.ऐसे में दूध में अंजीर मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है.

दिल को स्वस्थ रखें

अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना अंजीर और दूध का सेवन करें. यह आपको हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचाएगा क्योंकि यह हृदय गति को नियंत्रित करता है. यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसका सेवन जरूर करें.

मासिक धर्म की समस्या

मासिक धर्म के बाद दूध के साथ अंजीर का सेवन करना भी लड़कियों के लिए लाभकारी होता है, जिससे कमजोरी और अन्य संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है. इसके अलावा अंजीर के दूध में हाइपोग्लाइसेमिक, हेपेटोप्रोटेक्टिव, रोगाणुरोधी और हाइपोलिपिडेमिक गुण होते हैं, जो इसे सर्दियों के लिए अच्छा बनाते हैं.

थकावट होती दूर

अंजीर और दूध का सेवन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.इसको पीने से दिनभर की थकावट मिनटो में दूर हो जाती है.यह आपके ऑफिस के स्ट्रेस को कम करने में सहायक साबित होते हैं.

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

अगर आपको पाचन तंत्र की समस्या है तो अंजीर और दूध काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अपच, कब्ज, डायरिया, एसिडिटी और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

अच्छी नींद के लिए helpful

अंजीर को दूध के मिलाने पर ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन नामक यौगिक उत्पन्न होते हैं, जो नींद लाने में मदद करते हैं. दूध में अंजीर मिलाकर पीने से आपकी पूरे दिन की थकान मिट सकती है.

ऐसे बनाएं अंजीर दूध

इस स्वादिष्ट और हेल्दी बेडटाइम ड्रिंक को बनाने के लिए बस एक गिलास दूध को उबाल लें. 3 सूखे अंजीर डालें. मिश्रण को उबाल लें और अगर आप चाहें तो 2-3 केसर के रेशे भी डाल सकती हैं. आप अंजीर को आधा कप गर्म पानी में भिगोकर और फिर इसे आधा कप दूध में उबालकर भी तैयार कर सकते हैं